चारो विधानसभाओं में हुआ 61 फीसदी मतदान

0
234

फर्रुखाबाद: सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि मतदान प्रतिशत ठीक ठाक ही रहेगा और कुछ ऐसा ही हो रहा है। चारो विधानसभाओं में साढ़े 11 बजे तक 26.03 फीसदी मतदान हुआ। लेकिन १ बजे तक यह आकड़ा 39.5 फीसदी, 5 बजे तक 60.86 फीसदी मतदान पहुच गया|

[adrotate banner="3"]

जिले की विधानसभा कायमगंज, अमृतपुर, भोजपुर में लगातार बूथों के बाहर लम्बी लम्बी लाइनें लगीं। नेत्रहीन हों या विकलांग सभी मतदान करने को उत्साहित रहे। जिला कन्ट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 बजे तक 60.86 प्रतिशत मतदान चारो विधानसभाओं में हुआ है। ताजा आंकड़ों के अनुसार 5 बजे तक विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर में 59.92, कायमगंज में 60, भोजपुर में 62 सदर विधानसभा में 61 प्रतिशत मतदान हुआ।

[adrotate banner="2"]