विधानसभा सदर – ईवीएम खराबी से मतदान में देरी, खामियों पर एसडीएम ने लगाई फटकार

0
208

फर्रुखाबाद: सदर विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही लम्बी-लम्बी कतारें वोट डालने के लिए लगी दिखायी दीं। वहीं प्रशासन व्यवस्थाओं को चाकचैबंद करने में जुटा रहा। इसके बावजूद भी कुछ जगह खामियां नजर आयीं। बूथ संख्या 137 पर मशीन इंस्टाल न कर पाने से लगभग आधा घंटे मतदान देरी से शुरू हो सका। वहीं कुछ जगह खामियां मिलने पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर दुरुस्त करवाया।

[adrotate banner="3"]

सदर क्षेत्र के पीडब्लूडी रोड विश्व बैंक कालोनी फतेहगढ़ के बूथ संख्या 137 की ईवीएम इंस्टाल नहीं हो सकी। जिससे काफी देर तक प्रयास करने के बाद मशीन को इंस्टाल किया गया। जिससे मतदान कार्य लगभग आधा घंटे प्रभावित रहा। इसके बाद विधिवत मतदान शुरू हो गया।

वहीं बूथ संख्या 138 पीडब्लूडी रोड विश्व बैंक कालोनी फतेहगढ़ पर ईवीएम मशीन कूलर के ऊपर रखे जाने से प्रेक्षक भड़क गये। प्रेक्षक विशाल गगन ने नाराजगी जताते हुए तत्काल ईवीएम के लिए मेज की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। जिसके लिए लेखपाल महेश्वर सिंह को फटकार लगायी। वहीं एसडीएम को फोन पर अवगत कराया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कूलर हटवाकर टेबल रखवाई। इसके बाद मतदान शुरू किया गया।

दोनो पैरों से विकलांग इफ्तिकार अहमद ने अपनी पुत्री हुमा के साथ मतदान किया। वही साधु दीनदयाल, प्रेमपाल, बालकदास, मंगलदास ने भी मतदान किया| मतदान करने के दौरान 86 वर्षीय महिला वोटर बेहोश हो गयी।
86 वर्षीय सुशीला देवी, आशा गुप्ता निवासी खड़िहाई व नेत्रहीन मनोहर लाल ने भी मतदान किया।

[adrotate banner="2"]