तमंचे के बल पर छीने 12 लाख

0
167

बुलंदशहर|| कस्बे के खांडसारी व्यापारी से हथियारबंद बदमाशों ने 12 लाख रुपए की नगदी लूट ली। सूचना मिलते ही कस्बे से दर्जनों व्यापारी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

[adrotate banner="3"]

कस्बे के वैद्यवाड़ा निवासी राकेश गोयल खांडसारी के थोक व्यापारी हैं। वह नयागंज बाजार स्थित अपनी दुकान से चीनी, बुरा, खांड आदि की सप्लाई बुलंदशहर, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जनपद में करते हैं।

आज सायं वह गौतमबुद्धनगर के दनकौर से भुगतान लेकर आ रहे थे। विलासपुर और दनकौर के बीच कनारसी नहर झाल पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर राकेश गोयल से रुपयों से भरा थैला छीन लिया और भाग गए। राकेश गोयल के अनुसार थैले में 12 लाख रुपए थे।

व्यापारी ने घटना की जानकारी गौतमबुद्धनगर के थाना दनकौर पर दी। सूचना मिलते ही कस्बे से दर्जनों व्यापारी घटनास्थल पर पहुंच गए। व्यापारियों ने पुलिस निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

पुलिस ने वारदात का जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया। समाचार लिखे जाने तक व्यापारी और पुलिस बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रहे थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

[adrotate banner="2"]