नमो के नाम पर नागेन्द्र ने मांगा समर्थन

फर्रुखाबाद: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा से लौटने के बाद नागेन्द्र समर्थक दो गुनी रफ्तार से क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुट गये हैं। वहीं पीएम की रैली ने बीजेपी समर्थकों के जेहन में एक बार उत्साह ला दिया है।

विधानसभा क्षेत्र भोजपुर से बीजेपी प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह शाक्य ने क्षेत्र के बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले कई गांवों का दौरा किया। इसके साथ ही साथ विरोधी खेमें के मतदाताओं को भी रुझाने का प्रयास किया गया।

नागेन्द्र राठौर ने बुधवार को क्षेत्र की जनता से नमो के नाम पर वोट मांगे और पीएम मोदी द्वारा चलायी गयी योजनाओं और उनके फायदों को गिनाकर मतदाताओं में सेंधमारी का प्रयास किया है।