याकूतगंज में मनोज की दस्तक

0
167

फर्रुखाबाद: सदर से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने याकूतगंज में सघन जनसम्पर्क कर वोट मांगे। उन्होंने जनता से चुनाव में सहयोग करने की अपील की।

[adrotate banner="3"]

पूर्व एमएलसी व निर्दलीय प्रत्याशी मनोज अग्रवाल बुधवार को अपने समर्थकों के साथ याकूतगंज पहुंचे। जहां उन्होंने मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया। याकूतगंज में सघन जनसम्पर्क करने के दौरान उन्होंने कहा कि यदि आगामी चुनाव में जनता ने मौका दिया तो नगर पालिका क्षेत्र की भांति अन्य क्षेत्रों का भी विकास स्वर्णिम होगा। वत्सला अग्रवाल ने मोहल्ला सूफी खां, नौलखा, ढुइयां में व उनके पुत्र देवांश अग्रवाल ने रशीदपुर, नगला टीक, गुलाल नगला आदि में चकला वेलन चलाया।

[adrotate banner="2"]