सीएम अखिलेश की सभा से सपाईयों की बाइकें चोरी

0
122

फर्रुखाबादः(मोहम्मदाबाद/कमालगंज) के रोहिला चौराहा स्थित काली देवी मंदिर मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की सभा से दो समर्थकों की बाइकें चोरी हो गयीं। जबकि पुलिस की चाक चैबंद व्यवस्था की गयी थी।

[adrotate banner="3"]

प्रदेश में सुशासन और जनता को गुन्डों, बदमाशों से सुरक्षित रखने की बात मुख्यमंत्री कर रहे थे उसी दौरान जनपद एटा के कुन्डा नागर निवासी सपा नेता कुलदीप व सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी के पैतृक गांव जरारी निवासी इजहार पुत्र अंसार की बाइक चोर उड़ा ले गये। जिले के क्या अन्य कई जिलों के पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थे इसके बाद भी बाइकें चोरी हो जाने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया।

[adrotate banner="2"]