हर विधानसभा क्षेत्र में आधा घंटे ही रुकेंगे सीएम

0
137

फर्रुखाबाद: सपा सुप्रीमो व यूपी के सीएम अखिलेश यादव का जनपद की चारो विधान सभाओ के लिये कार्यक्रम आ गया है| वह 14 फरवरी को ही चारो प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेगे|

[adrotate banner="3"]

सीएम कार्यालय (सचिवालय एनेक्सी) लखनऊ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम अखिलेश यादव 14 फरवरी को 10:45 पर विधान सभा अमृतपुर के प्रत्याशी विधायक नरेन्द्र सिंह यादव के समर्थन में राजेपुर के रामलीला मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे| यहां आधे घंटे रुकने के बाद वह 11 बजकर 15 मिनट पर प्राइवेट हेलीकाप्टर द्वारा कायमगंज के एसएनएम इंटर कालेज मैदान में जनसभा को प्रत्याशी डा0 सुरभी के समर्थन में सम्बोधित करेंगे। यहां भी आधे घंटे रुकने के बाद वह 12 बजे सदर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी विजय सिंह के समर्थन में जनसभा करने के लिए 12 बजकर 15 मिनट पर क्रिश्चियन इंटर कालेज में पहुंचकर जनसभा को प्रत्याशी के पक्ष में करने के लिए राजनीतिक तीर चलायेंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भोजपुर विधानसभा से प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी के समर्थन में मोहम्मदाबाद कालीदेवी मंदिर मैदान में पहुंचकर जनसभा को सपा की नीतियों और किये गये विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

[adrotate banner="2"]