आग लगने से गृहस्थी स्वाहा, 4 पशु जले

0
200

फर्रुखाबाद:(कम्पिल) थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम हजिंयांपुर में किसी तरह से आग लग गयी। जिससे घर में बंधे पशु बुरी तरह से जल गये। ग्रामीणों की मदद से परिजनों को जैसे तैसे घर से बाहर निकाल लिया गया।

[adrotate banner="3"]

ग्राम हजियांपुर निवासी सोमवीर पुत्र रामनाथ के झोपड़ीनुमा बने घर में जैसे ही आग लगी तो ग्रामीणों में कोहराम मच गया। चारों तरफ से लोग डब्बा, बाल्टी लेकर आग बुझाने के लिए आ गये लेकिन उनका प्रयास असफल साबित हुआ। ग्रामीणों ने आग तो नहीं बुझा पायी लेकिन परिजनों को किसी तरह से बाहर निकाल लिया। वहीं झोपड़ी में बंधीं तीन बकरियां बुरी तरह से जल गयीं, जो मौके पर ही स्वाहा हो गयीं। वहीं आग से एक भैंस भी झुलस गयी। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने आग लगा दी।

[adrotate banner="2"]