रामनगरिया में पुत्र के गायब होने की सूचना पर बिलखते रहे मां बाप

0
144

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पर चल रहे रामनगरिया मेले में अपने खोये पुत्र की तलाश में मां बाप पूरे दिन भटकते रहे। पुत्र का पता न चलने पर उन्होंने मेले में ही डेरा डाल लिया और पुलिस को तहरीर दी।

[adrotate banner="3"]

शाहजहांपुर के जल्लापुर जैतपुर निवासी रामकिशोर राठौर ने बताया कि उसका पुत्र 16 वर्षीय लालमन बीते गुरुवार को अपने घर से आया था। शुक्रवार को उसने किसी दूसरे के फोन से बताया कि उसका झगड़ा हो गया है। वह रामनगरिया मेले में है। पुत्र की सूचना पर मां बाप रामनगरिया मेले में पहुंचे। मां रामवती का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुत्र के गायब होने के सम्बंध में उन्होंने मेला थाने में तहरीर भी दी। कोई सन्तोषजनक उत्तर न मिलने पर मां बाप ने मेले में ही डेरा जमा लिया।

[adrotate banner="2"]