पुलिस चौकी के निकट वेन मालिक से मारपीट

0
137

फर्रुखाबाद(शमशाबाद): थाना शमशाबाद क्षेत्र की फैजबाग चौकी के निकट पुलिस से बेखौफ कुछ दबंगों ने मारुति वेन मालिक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद दबंग मारुति वेन की चाबी भी छीन ले गये।

[adrotate banner="3"]

कायमगंज के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी शिवम कुमार पुत्र भीमपाल अपनी मारुति वेन यूपी 78 ई एन 1424 से फर्रुखाबाद की तरफ जा रहे थे। तभी उनके एक मिलने वाले ने उनकी वेन पर दो लोगों को बैठा दिया। पीछे सवारियों को भरकर आ रही मैजिक के चालक ने समझा कि वह सवारियों को बैठाकर लिये जा रहा है। जिससे उसने फैजबाग पटेल मूर्ति के सामने मारुति वेन को रुकवा लिया और वेन मालिक शिवम कुमार के साथ मारपीट कर दी और चाबी छीन ली।

शिवम कुमार ने 100 नम्बर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी कि उसके साथ लूटपाट की घटना हो गयी है। जिस पर तत्काल 100 नम्बर पुलिस जीप मौके पर पहुंच गयी। जहां लूट की घटना झूठी पायी गयी। फिलहाल शिवम ने चैकी पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि दबंगों ने खुलेआम उसकी वेन की चाबी निकाल ली और उससे मारपीट भी की। मैजिक संचालक दबंग क्षेत्र के ही बताये गये है।

[adrotate banner="2"]