देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

0
120

फर्रुखाबाद: देशभक्ति के जज्बे और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहर के दीनदयाल बाग स्थित स्मार्ट ड्रीम स्कूल के बच्चो ने तिरंगी पोशाकों में एक से बढ़कर एक देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

[adrotate banner="3"]

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुशीला कुमारी व प्रधानाचार्य ऋषिपाल परिहार ने ध्वजारोहण किया। छोरी धाकड़ है, अनोखा देश इंडिया, वीर सिपाही है गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्राओं ने हरियाणवी, राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रों को सदैव देश हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। छात्रों ने नाटक के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान शिक्षिका रिचा, नेहा, साधना, अर्चना दीक्षित, शिक्षक शिवम् परिहार, विकास कटियार, आदि मौजूद रहे |

[adrotate banner="2"]