फर्रुखाबाद: गंगा में बल्ली लगाने गये पांचाल घाट निवासी 25 वर्षीय शिवकांत पुत्र आत्माराम की गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गयी| मौके पर पंहुची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसके शव को दो घंटे के बाद निकाला|
[adrotate banner="3"]
शिवकांत मेले में नमकीन की दुकान चला रहा था | सुबह वह गंगा के गहरे पानी पर बल्ली लगाने गया था| तभी अचानक वह डूब गया | जिससे चीखपुकार मच गयी| घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज संजय यादव मौके पर पंहुचे और उन्होंने गोता खोरो की मदद से शिव कान्त के शव को लगभग दो घंटे के बाद बाहर निकाला|
मृतक की पत्नी सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| उसके एक पुत्र और एक पुत्री है|
[adrotate banner="2"]

