कंबल ले जाते पकड़ा सपा विधायक का दामाद

0
201

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना पुलिस ने कार से कंबल ले जाते कानपुर के कल्याणपुर विधानसभा से विधायक सतीश चन्द्र निगम के दामाद को कार से कम्बल ले जाते हुये पकड़ लिया | पुलिस ने कंबल कब्जे में लेकर कार सीज कर दी|

[adrotate banner="3"]

जनपद कन्नौज के छिबरामऊ नगर पालिका रोड निवासी सौरभ सक्सेना पुत्र राजेन्द्र सक्सेना ने पुलिस को बताया की वह जनपद कानपुर कल्याणपुर विधानसभा से सपा विधायक सतीश चन्द्र निगम के दामाद है| फर्रुखाबाद से 50 कम्बल खरीद कर वापस जा रहे थे | उन्हें शनिवार को मकर संक्रांति पर उन्हें दान करना है| पुलिस ने उनकी नही मानी| सौरभ की कार पर विधायक और सचिवालय लिखा था| जिस पर पुलिस ने आचार संहिता के उलंघन में कार सीज कर दी|

[adrotate banner="2"]