उन्नतिशील किसान व पशुपालक सम्मानित

0
120

devendr-singhफर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने पूर्व प्रधानमंत्री चौ० चरण सिंह की 114 वीं जयंती पर उन्होंने जिले के विभिन्य क्षेत्रो से आये उन्नतिशील किसानो को सम्मानित किया|

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी ने किसानो से कहा कि प्रदेश में किसानो के लिये सरकार कई महत्वपूर्ण योजना चला रही है| जिसका पूरा-पूरा लाभ ले| उन्होंने आलू, गेंहू आदि फसल करने वाले किसानो को और आधुनिक कृषि करने की सलाह दी| जिलाधिकारी ने यह भी कहा की रासायनिक खादों का प्रयोग किसान ना करे बल्कि उसकी जगह पर देशी खाद का प्रयोग कर फसल उत्पादन करे| इस दौरान उन्होंने १५ उन्नतिशील किसानो व 15 पशु पालको को प्रशस्ति पत्र देकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया| सीडीओ एनपी पाण्डेय, समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव, एसडीएम सदर सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]