एसडीएम ने अबैध खनन में पकड़े ट्रेक्टर-जेसीबी का बिना कागजो में चालान

0
181

kk-gautamफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम ईशापुर में अबैध खनन कर रहे तीन ट्रेक्टर और एक जेसीबी को पकड़ा था| लेकिन पुलिस ने उसे कागजात ना दिखा पाने की धारा में चालान करके चालको को छोड़ दिया| उन पर बिना अनुमति अबैध खनन करने की कार्यवाही पुलिस ने नही की है|

[adrotate banner="3"]

एसडीएम सदर ने सुबह तीन ट्रेक्टर और एक जेसीबी को सुबह ईशापुर से पकड़ी थी| उन्होंने मिडिया को बताया कि तीनो ट्रेक्टर को जेसीबी से अबैध खनन करते पकडा गया है| उन्हें ना ही खनन करने की अनुमति है और ना ही जेसीबी से खनन करने की अनुमति होती है | चारो वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था | एसडीएम ने मिडिया से साफ़-साफ कहा था कि चारो वाहनों और उसके चालको पर अबैध खनन की कार्यवाही की जायेगी| लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नही की| पहले तो पुलिस ने चारो चालको को छोड़ दिया और फिर बाद में तीनो ट्रेक्टरो और जेसीबी का कागज ना दिखा पाने की धारा में दरोगा केके गौतम ने चालान कर दिया|

दरोगा केके गौतम ने बताया की उन्हें बिना मिट्टी लदे ट्रेक्टर मिले थे| इसी लिये उन्हें अबैध खनन में सीज नही किया गया| एसडीएम सदर सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रेक्टर और जेसीबी को अबैध खनन में ही पकड़ा गया था| पुलिस ने यदि कार्यवाही नही की है तो पुलिस जबाब देगी|

[adrotate banner="2"]