नरेन्द्र सिंह के प्रयास से नवाबगंज नगर पंचायत बनी

0
145

schin-nrendr-singhफर्रुखाबाद: सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे और अमृतपुर विधान से 6 बार विधायक चुने गये नरेन्द्र सिंह यादव की पहल पर आखिर नवाबगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिल ही गया| जिससे विधान सभा में पूर्व मंत्री का कद और भी बढ़ गया है| अब क्षेत्र के लोगो को और अधिक तेजी से विकास होने की उम्मीद जाग गयी है|

[adrotate banner="3"]

विगत वर्ष 2012 में विधान सभा चुनाव के दौरान विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने क्षेत्र के लोगो को यह भरोसा दिया था की सरकार बनने के बाद वह नवाबगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिला देंगे| जिसके बाद उन्होंने अपनी सरकार में पहल शुरू की| जिसके चलते सरकार ने उन पर भरोसा दिलाते हुये नवाबगंज को आखिर नगर पंचायत का दर्जा दे ही दिया| इसकी खबर मिलने के बाद पूरे नवाबगंज क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी|

बताते चले की विधान सभा मोहम्मदाबाद से नरेन्द्र सिंह यादव पांच बार विधायक बने उसके बाद अमृतपुर विधानसभा बनने के बाद वह छठी बार विधायक बने| जिससे उनकी जनता में मजबूत पकड़ का अहसास सभी को हो गया| नरेन्द्र सिंह से पूर्व पिता राजेन्द्र सिंह यादव ने भी क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा की| वह सरकार में मंत्री भी रहे| जिससे क्षेत्र की जनता विधायक के परिवार के साथ बचपन से जुडी है|

[adrotate banner="2"]