सपा ने फिर काटे सात उम्मीदवारो के टिकट

0
141

shivpal-singhलखनऊ:प्रदेश की सत्ता पर फिर काबिज रहने की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने आज फिर सात प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनको पहले घोषित नाम के स्थान पर टिकट दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज सात प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। जिनका टिकट कटा है, उनमें कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह के बेहद करीबी मयंकेश्वर शरण सिंह भी हैं। पार्टी ने आज कालपी से विष्णुपाल सिंह उर्फ नन्नू राजा के स्थान पर अनूप कुमार सिंह व फतेहपुर के खागा सेओम प्रकाश गिहार के स्थान पर विनोद पासी को प्रत्याशी बनाया है।

इसके साथ ही पार्टी ने सुल्तानपुर के जगदीशपुर से अजीत प्रसाद के स्थान पर विमलेश सरोज, माधवगढ़ से लाखन सिंह कुशवाहा के स्थान पर आरपी निरंजन, अमापुर से वीरेन्द्र सोलंकी के स्थान पर राहुल पाण्डेय, हरदोई के बिलग्राम (मल्लावां) से सुभाष पाल के स्थान पर अनीस मंसूरी, रायबरेली के तिलोई से मयंकेश्वर शरण सिंह के स्थान पर जैनुल हसन को प्रत्याशी बनाया है।

[adrotate banner="2"]