शाखा प्रबन्धक के घर लाखो की चोरी

0
131

choriफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के मोहल्ला नुनहाई कटरा निवासी सुनील वाजपेयी पुत्र रामकिशोर के घर बीती रात चोरो ने लाखो के जेबरात साफ और नकदी साफ कर दी| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

सुनील वाजपेयी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि वह बीमा कम्पनी में शाखा प्रबन्धक है| बीती रात वह अपने परिवार के साथ एक बारात में शामिल होने शहर में ही गया था| देर रात लौट कर आया तो पता चला कि उसके घर का ताला टूटा पड़ा है| अन्दर जाकर देखा तो पता चला कि चोरी हो गयी है| जिससे वह भयभीत हो गये| उन्होंने मोहल्ले के लोगो को बताया और पुलिस को सूचना दी| घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। मध्य रात खोजी कुत्ता भी पुलिस लाइन से बुलाया गया। घटना स्थल को सूंघने के बाद कुत्ता पटेल पार्क तक गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

पुलिस ने सुनील की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षण डीके सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="2"]