शातिर शरीफ बंजारा पुलिस को चकमा देकर फरार

0
215

sp-aspफर्रुखाबाद: बीते दिनों थाना राजेपुर क्षेत्र में बुलेरो व पिकअप लूट की घटना में खुलासा करते हुये पुलिस ने चार आरोपियों को हथियारों और कार सहित दबोच लिया| जबकि शातिर शरीफ बंजारा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया|

[adrotate banner="3"]

एसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि स्वाट टीम और राजेपुर पुलिस को सूचना मिली कि बुलेरो और पिकअप लूट के मामले के आरोपी ग्राम तुषौर के पास रामजनकी मंदिर के पास खड़े है| पुलिस के मुताबिक मौके पर पंहुचने पर बदमाशो की पुलिस ने मुठभेड़ हुई| जिसमें चकमा देकर शातिर शरीफ बंजारा पुत्र कासिम निवासी मितौली लखीमपुर खीरी मौके से फरार हो गया| पुलिस ने जाकिर पुत्र अली शेर व करन वोट पुत्र कल्लू निवासी बनवीरपुर थाना तिकुनियां लखीमपुरखीरी, चुन्नू उर्फ़ नसरथ उर्फ़ नेपाली पुत्र इकलाख रायपुर बिचपूरी पीलीभीत जिबरार पुत्र दिलशाद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया|

आरोपियों के पास से पुलिस को इयोंन कार, 428 जैकट, तीन तंमचे 315 बोर, दो खोखा , 6 जिन्दा कारतूस बरामद किये

[adrotate banner="2"]