फायरिंग व पथराव में पूर्व प्रधान सहित तीन गिरफ्तार

0
134

ngla-rgholफर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम नगला रघोल में एक मकान पर कब्जे के विवाद में पंचायत करने गये पूर्व प्रधान सहित तीन को पुलिस ने फायरिंग और पथराव करने के आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]

गाँव में ही राजकुमार पुत्र गयादीन व राजू पुत्र लालाराम का विवाद एक मकान को लेकर चल रहा है| गुरुवार को दोनों आपस में विवाद हो गया| जिसकी पंचायत करने ग्राम बहोरिकपुर निवासी पूर्व प्रधान शिवनाथ पंचायत करने गये| पूर्व प्रधान ने एक पक्ष की तरफ बात की तो विवाद शुरू हो गया| दोनों पक्षों ने पथराव के साथ ही साथ फायरिंग भी कर दी| जिससे गाँव के भगदड मच गयी|

घटना की सूचना मिलने पर देर रात पंहुची पुलिस पूर्व प्रधान शिवनाथ सिंह व राजकुमार के साथ राजू को भी थाने ले आयी| जंहा गुरुवार को उन्हें शांतिभंग में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया| थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि फायरिंग नही हुई है| मारपीट की घटना थी|

[adrotate banner="2"]