विधालय से समान के साथ चुराये सरकारी अभिलेख

0
141

choriफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम भिडौर स्थित प्राथमिक विधालय में बीती रात चोर मिड-डे मील के अनाज और अन्य सामान के साथ ही साथ सरकारी अभिलेख भी चोरी कर ले गये| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल कि|

[adrotate banner="3"]

प्रधानाचार्य ज्ञानवती सुबह जब अपने विधालय खोलने पंहुची तो उन्हें कार्यालय का ताला टूटा मिला| जिसकी सूचना उन्होंने प्रधान ज्ञानदेवी को दी| प्रधान पति ने पुलिस को घटना के विषय में बताया | जिसके बाद दरोगा उदयवीर फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| ज्ञानवती के अनुसार चोर दो अलमारी और एक बक्सा खोलकर उसमे से गेंहू, चावल, किताबे, ट्राफी, मसालो के साथ ही साथ सरकारी अभिलेख और हरमोनियम और रेडियो भी चोरी कर ले गये|

दरोगा उदयवीर ने जाँच के बाद बताया कि घटना कथित लग रही है| चोर सरकारी अभिलेख क्यों ले गये| पीछे का गेट खुला क्यों रहा इसकी भी जाँच की जायेगी|

[adrotate banner="2"]