बीएसए व्यस्त,लटके शिक्षको के जनपदीय तबादले

0
123

begish-sanjyफर्रुखाबाद: सरकारी स्कूलो में जनपदीय तबादलों के लिये दो माह पूर्व नई नियमावली तो बना दी गयी| लेकिन तबादले हो ही नही रहे| जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व्यस्त है| जिससे शिक्षको के तबादले पर ग्रहण लगा हुआ है| विभागीय लापरवाही के चलते शिक्षक भी परेशान है और कई विधालयो में मानक के अनुरूप शिक्षक नही है| जिससे शिक्षा गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है|

[adrotate banner="3"]

बीते दो माह पूर्व शासन के सचिव अजय कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा के सचिव को 30 अगस्त 2016 को आदेश जारी किये थे की पूर्व में जो तबादलों की जो कमेटी बनी थी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक उसके अध्यक्ष थे| सम्बन्धित जनपद का बीएसए सचिव होता था| जनपद का डीआईओएस और डायट प्राचार्य सदस्य होते थे| लेकिन अब नये शासनादेश के अनुसार जिलाधिकारी को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है| सीडीओ को उपाध्यक्ष व बीएसए को सदस्य सचिव नामित किया गया है| इसके साथ ही साथ निर्देश दिये गये थे बीएसए प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी को पेश करेंगे जिस पर जिलाधिकारी निर्णय करेंगे|

लेकिन अभी तक विभाग के कागज़ पर कलम ही नही चलाई| केबल भरोसे की घुट्टी चक्कर काट रहे अध्यापको को पिलाई जा रही है| इस सम्बन्ध में शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने बीएसए को ज्ञापन सौपा| प्रभारी बीएसए बेगीश गोयल ने बताया कि उन्हें अभी इस मसले पर कोई जानकारी नही है| बीएसए के आने पर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी|

[adrotate banner="2"]