मुलायम और पूर्व मंत्री की जयंती पर सपा नेता ने किये नेत्रदान

0
158

smir-yadav-spaaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव ने पार्टी सुप्रीमो के जन्मदिन पर पूर्व जिला महासचिव समीर यादव ने अपनी आँखे दान कर दी| उन्होंने बताया कि उनकी कागजी कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है|

[adrotate banner="3"]

मोहम्मदाबाद राजेन्द्र नगर मोहत्सव में पंहुचे समीर यादव ने बताया कि वह पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह और सीएम अखिलेश यादव के साथ ही साथ बाबू राजेन्द्र सिंह के बताये मार्ग पर चलकर पार्टी के लिये कार्य कर रहे| जिसके चलते मुलायम सिंह यादव और बाबू राजेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर उनमे अपनी निष्ठा दिखाते हुये अपनी दोनों आँखे दान कर दी| उनके इस कार्य को सभी ने सराहा |

उनका मानना है कि जीवन के बाद उनकी आँखों से कोई और इस दुनिया को देख सकेगा| उन्होंने यह भी बताया कि अपने कई साथियों से भी उन्होंने नेत्रदान करने के लिये कहा है|

[adrotate banner="2"]