गंगा घाट पर उमड़ी आस्था, लाखो ने लगाई डुबकी

0
183

gngaaफर्रुखाबाद: ऐतिहासिक पांचाल घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर पतित पावनी गंगा मैया के आस्था हिलोरे लेती नजर आयी। सोमबार को घाट पर उमड़ी आस्था ने कल-कल बहती जलधारा में स्नान किया। और सुख-शांति की कामना की|

[adrotate banner="3"]

सोमबार की सुबह में गंगा घाट पर जुटे श्रद्धालुओं ने गंगा मां को नमन करते हुए डुबकी लगाई। स्नान उपरांत श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अ‌र्घ्य देते हुए गंगा मैया से सुख शांति की प्रार्थना की। वहीं गंगा नन्हें मुन्ने, युवक-युवतियां एवं महिलाएं स्नान के दौरान तैराकी, बाल खेलकर, रस्सी कस्सी करते, एक दूसरे के ऊपर जल की बौछार करके आनन्द लेती नजर आई। वहीं वृद्ध अवस्था के श्रद्धालु गंगा मैया से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करते नजर आए। यहां सुबह से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला शाम तक चलेगा| नगर मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल पांचाल घाट चौकी पर डटे रहे|

इस दौरान गंगा के घाटों पर हर-हर गंगे व हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। सोमबार को घाटों पर बढ़ी भीड़ को देख पुलिस प्रशासन और अलर्ट हो गया।

[adrotate banner="2"]