पंचतत्व में विलीन हुये पूर्व विधायक महरम सिंह

0
150

mhram-singhफर्रुखाबाद: जनपद ने आज नम आँखों से राजनीति के एक युग को अंतिम विदाई दी| उनका पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार किया गया | उनके अंतिम दर्शन को एक बड़ा जन सैलाब उमडा|

[adrotate banner="3"]

सुबह उनके आवास पर एडीएम, एसडीएम सदर सुरेन्द्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह पटेल, सीओ आलोक कुमार ने पंहुचकर श्रधांजलि अर्पित की| इसके साथ ही साथ सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, सुशील शाक्य, मिथिलेश अग्रवाल, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, प्रांशु दत्त, डॉ० प्रभात अवस्थी, बसपा नेता महेन्द्र सिंह कटियार, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र यादव, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष मृत्यंजय शर्मा,पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, उमर खां, आदि ने भी पंहुच पर उन्हें श्रधांजलि देकर अंतिम विदाई दी|

पांचाल घाट पर उन्हें तिरंगे में लपेटा गया | उसके बाद उन्हें मुखाग्नि दी गयी| उनके अंतिम दर्शनों को बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी|

[adrotate banner="2"]