मोबाइल के लिए दोस्त के चाकू घोंपा

0
187

आजमगढ़|| उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कक्षा 8 के एक छात्र के ऊपर दोस्त का मोबाइल हासिल करने के लिए उसकी हत्या का आरोप है। आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

[adrotate banner="3"]

पुलिस के मुताबिक मामला जिले के पारा गांव का है। गांव के महंत शिवदास उदासीन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 16 साल के रमेश (बदला हुआ नाम) ने अपने सहपाठी शैलेन्द्र (बदला हुआ नाम) पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गत 6 जनवरी को गांव के पास से शैलेन्द्र का शव बरामद किया।

जांच के दौरान पता चला कि रमेश को शैलेन्द्र के साथ आखिरी बार देखा गया था। इस आधार पर पुलिस ने रविवार शाम को रमेश से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान रमेश ने अपना जूर्म कबूल करते हुए बताया कि वह शैलेन्द्र का मोबाइल फोन लेना चाहता था क्योंकि उसमें फिल्मी गाने थे, इसीलिए उसने उसकी हत्या की।

तिवारी ने बताया कि आरोपी छात्र की निशानदेही पर हत्या के दौरान प्रयोग किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी किशोर है इसलिए उसे सोमवार को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक रमेश ने शैलेन्द्र को उसके घर से बातचीत के बहाने बुलाया और गांव के बाहर घनी झाड़ियों में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

[adrotate banner="2"]