दबंगई में युवक के सीने में गोली मारी

0
123

GOLIफर्रुखाबाद: कोतवाली फ़तेहगढ़ के मोहल्ला प्रीतम नगला निवासी 28 वर्षीय चरन सिंह पुत्र कृष्ण को अज्ञात लोगो ने गोली मारकर घायल कर दिया| घटना के सम्बंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में घायल के भाई अर्जुन ने कहा है कि उसका भाई चरन सिंह अपने साथी नवीन पुत्र नेकराम के साथ गाँव के तालाब के निकट खड़ा था| तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके सीने में गोली मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया जंहा से एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है| पुलिस जाँच में जुटी है|

[adrotate banner="2"]