भैया दूज: भाई की दीर्घायु की कामना का पर्व

bhaee-dujbas-bhidफर्रुखाबाद: मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ भाई दूज पर्व मनाया गया। भाइयों की रक्षा के लिए बहनों ने पूजा की। भगवान की पूजा कर भाइयों की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई। भाइयों को तिलक लगाया गया। उनकी सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। सुबह सबसे पहले बहनों ने नहाकर एक दिन पहले गोबर से बनाए गए चकौर समतल जमीन पर पूजा की सामग्री रखी। सामूहिक रूप से भाई के गीत गाते हुए पूजा अर्चना की गई।

सुबह से ही बसों में, ट्रेनों में व टैम्पो में बाइको पर सबारी ओबर लोड नजर आयी| भाई दूज के पर्व को देखते हुये सभी को अपने घर जाने की जल्दी मची थी| जिससे पूरे दिन आपा धापी का दौर बना रहा| पुलिस को भी काफी मसक्कत करनी पड़ी| लेकिन उसके बाद भीड़ से खचाखच वाहन सड़क पर रेंगते नजर आये| बहनों ने अपने भाइयों के तिलक कर उन्हें मिष्ठान खिलाया और उनकी लम्बी उम्र की कामना की|