भाजपा को भ्रष्ट घोटालेबाज सरकार के दफन होने की शंका

0
114

फर्रुखाबाद(10 january )|| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्र ने आज यहाँ आशंका व्यक्त की कि किसी भी समय भ्रष्टाचार एवं घोटालेबाजी के कारण राजग सरकार दफ़न हो सकती है| ऐसी स्थित में मध्यावती चुनाव होना तय है|

[adrotate banner="3"]

श्री मिश्र भाजपा के जिलामंत्री डॉ प्रभात अवस्थी के आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए| उन्होंने आदर्श सोसाईटी एवं २जी स्पेक्ट्रम में भ्रष्टाचार एवं कामनवेल्थ गेम्स में करोंडो के घोटाले में कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों के शामिल होने का आरोप लगाया|

देश में बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार एवं घोटालेबाजी की पोल खोलने एवं जनता को जागरूख रहने के लिए देशव्यापी अभियान छेड़ दिया है| पूरे देश में रैलियों के माध्यम से राजग सरकार के कारनामे बताये जा रहे हैं|

श्री मिश्र ने बताया कि ६ जनवरी को भाजपा की कानपुर में विशाल रैली होगी| उन्होने पार्टी के गाँव चलो अभियान की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सूबे की मुख्यमंत्री अपने जन्म दिन के स्वागत की तैयारी में सजावट के नाम पर सरकारी खजाने को लुटा रही हैं और भीषण सर्दी के कारण सैकड़ों गरीब लोग दम तोड़ चुके हैं| ऐसे आयेदिन मरने वाले लोगों की मुख्यमंत्री को कतई चिंता नहीं है|

वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य विमल कटियार, डॉ प्रभात अवस्थी, सुधांशु दत्त द्विवेदी एडवोकेट, गोविन्द सिंह राठौर मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]