पांच जिला बदर आरोपी दबोचे

0
122

spफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली और कंपिल थाना पुलिस ने पांच जिला बदर आरोपियों को दबोच लिया है| वह जिला बदर होने के बाद भी जनपद में ही खुलेआम घूम रहे थे|

[adrotate banner="3"]

एसपी सुभाष सिंह बघेल ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि शहर कोतवाल जिसन उर्फ़ ईशान व अनीस पुत्र जहीर खां निवासी रेटगंज को गिरफ्तार किया है| वही कोतवाली फ़तेहगढ़ रजनीश चौहान ने महेश दुबे पुत्र आनन्द स्वरूप निवासी नगला नैन को गिरफ्तार किया है| कंपिल थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने संजू उर्फ़ राजू उर्फ़ राधवेन्द्र सिंह पुत्र हरीसिंह उर्फ़ सुनील कुमार निवासी विलाह के साथ आदेश कुमार पुत्र शिव सिंह निवासी विलाह को गिरफ्तार किया है|

आरोपी संजू उर्फ़ राजू पर मारपीट और गुंडा एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज है| आदेश कुमार के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज है, महेश दुबे पर दलित उत्पीडन और गुंडा एक्ट के चार मुकदमे,अनीस के खिलाफ जानलेवा हमला सहित सात मुकदमे दर्ज है| उसके भाई जीशान पर भी कई मुकदमे दर्ज है| एएसपी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे|
एसआई संजीव चौहान बने इंस्पेक्टर
दरोगा संजीव चौंहान का मंगलवार को प्रमोशन हो गया| एसपी सुभाष बघेल ने उन्के स्टार लगाकर सम्मानित किया|

[adrotate banner="2"]