25 दिन बाद आत्मदाह की चेतावनी

0
218

dhrnaaफर्रुखाबादल ट्यूबवेळ टेक्नीशियन इम्पलाईज एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री रजनेश कुमार माथुर ने आगामी 16 नवम्बर को आत्मदाह करने की धमकी दी है|

[adrotate banner="3"]

संगठन के पदाधिकारियों ने जनपद के अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर विरोध सभा का आयोजन किया| जिसमे सिचाई विभाग के नलकूप मिस्त्री व तकनीकी कर्मचारियों के वेतन विसंगति तत्काल प्रभाव से दूर करने की मांग सहित 11 सूत्रीय मांगो को रखा गया | इसके बाद सभी ने रैली निकाल कर नारेबाजी करते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे| जंहा उन्होंने ज्ञापन सौपा|

ट्यूबवेळ टेक्नीशियन इम्पलाईज एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री रजनेश कुमार माथुर ने घोषणा की है कि यदि 16 नवम्बर तक उनकी मांगो को नही माना गया तो वह वह प्रमुख अभियंता सिचाई विभाग के कैंट रोड लखनऊ कार्यालय पर आत्मदाह करेंगे| प्रदर्शन में सुनील कुमार, अवधेश शुक्ला, ऋषि पाल, शैलेन्द्र गुप्ता, आदेश प्रताप सिंह, अरविन्द सिंह व अरुण प्रताप सिंह सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]