सपने में पता चला हत्यारे का: पुरोहित को गोली मारी

0
119

फर्रुखाबाद( 10 january ): भाई को मार डालने की रंजिश में आज सुबह दिन दहाड़े पुरोहित को गोली मार कर घायल कर दिया गया|

[adrotate banner="3"]

यह सनसनी खेज घटना थाना नवाबगंज के ग्राम नगला दमू में प्रातः १० बजे हुई| ५० वर्षीय पुरोहित प्रभाकर दीक्षित अपने खेत में आलू खोद रहे थे, उसी समय वहां गाँव के ब्रजेश व देवेश ने पुरोहित को घेर लिया| ब्रजेश ने ३१५ वोर के तमंचे से उनके गोली मारी सामने कंधे के निकट लगी गोली पार निकल जाने से पुरोहित घायल हो गए हमलावर पुरोहित को मरा समझ कर गाँव से भाग गए|

घायल पुरोहित को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया सीओ बीके शर्मा ने घायल के हालचाल लेकर घटना की जानकारी की| पुरोहित के परिजनों ने बताया कि पुरोहित गाँव के कल्लू यादव के नलकूप से खेत की सिचाई कर उसके पास उठते बैठते थे| हमलावरों ने उनको कल्लू के पास बैठने से मना किया था, इसी रंजिश में गोली मारी गई|

अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| श्री मिश्र ने बताया कि ब्रजेश व उसके भाई देवेश ने ही गोली मारी है| इन हमलावरों के भाई राजीव की करीब १ वर्ष पूर्व नशे के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई थी| ब्रजेश को सपने में उसके भाई राजीव ने बताया कि प्रभाकर ने धक्का देकर मार डाला है|

[adrotate banner="2"]