अपडेट: नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या, ससुर जख्मी

0
130

upp-spफर्रखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर निवासी हरिओम दुबे की पत्नी की गर्दन में गोली लगने से मौत हो गयी| जबकि उसके ताऊ 71 वर्षीय विश्व नाथ के उल्टे पैर में गोली लगी| जिससे वह जख्मी हो गये| उन्होंने मंगलवार को सुबह लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| लोहिया अस्पताल में पंहुचकर एसपी सुभाष बघेल ने पंहुचकर पूंछतांछ की|

[adrotate banner="3"]

हरिओम के भाई शिवदेव दुबे ने बताया कि गाँव के लगभग 500 मीटर दूर उन्होंने एक मकान बना लिया है| जंहा हरिओम अपनी पत्नी और ताऊ विश्वनाथ के साथ रह रहा था| बीती रात लगभग 12 बजे के करीब हरिओम की पत्नी रंजना की गर्दन में गोली लगने से मौत हो गयी| जबकि ताऊ विश्वनाथ के पैर में गोली लगी| घटना की सूचना मिलने पर एसपी सुभाष सिंह बघेल पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| पुलिस ने मौके से पति हरिओम को हिरासत में ले कर विश्वनाथ को लोहिया अस्पताल भेजा और महिला के शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| घटना के सम्बंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है| पति को पूंछतांछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया|
बीते तीन महीने पूर्व ही हुआ था रंजना का विवाह
हरिओम का विवाह बीते 10 जुलाई को ही जयदेव मिश्रा निवासी जराहरी मेरापुर की पुत्री रंजना के साथ हुआ था| जयदेव ने दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि बीते सोमबार की देर रात उसके दामाद हरीओम का फोन आया तो उसने रंजना और उसके ताऊ के गोली लगने की जानकारी दी| उसे दामाद ने बताया कि कोई अज्ञात लोग आये और और दोनों को गोली मारकर चले गये| पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|
चार दिन पूर्व ही रंजना आयी थी ससुराल
जयदेव ने बताया कि उसकी पुत्री रंजना को दामाद हरिओम बीते 14 अक्टूबर को ही ससुराल बुला कर ले गया था| परिजनों ने दबी जवान से रंजना के पति पर ही शक जाहिर किया है|

[adrotate banner="2"]