अंर्तजनपदीय तबादलो में हुआ बीएसए कार्यालय में गोलमाल!

0
140

bsa-shikshkफर्रुखाबाद: जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में अंतर्जनपदीय तबादलों में रिक्त पद वाले विधालयो की सूची पूर्ण रूप से प्रकाशित ना करने का आरोप लगाते हुये अध्यापको ने बीएसए कार्यालय में जमकर हंगामा किया| बिधालय गेट के बाहर भी आक्रोश व्यक्त किया|

[adrotate banner="3"]

बेसिक के अध्यापको ने एकत्रित होकर बीएसए संजीव चौधरी को ज्ञापन सौपा| जिसमे उन्होंने कहा है कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश पर 13 अक्टूवर को अंतर्जनपदीय तबादले पर आये शिक्षको की जनपद के समस्त रिक्त पद वाले विधालयो की सूची उपलब्ध नही करायी गयी| ना ही समस्त शिक्षको से विकल्प पत्र भरवाकर विधायल में पद स्थापना की गयी| पूर्व में जो भी प्रक्रिया अपनायी गयी वह शासनादेश के विरुद्ध है| सभी ने इस प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की है| यदि यह प्रक्रिया निरस्त नही हुई तो आन्दोलन की चेतावनी भी विभाग को दी गयी है|

बीएसए संदीप चौधरी ने जेएनआई को बताया कि अंतर्जनपदीय तबादलों की प्रक्रिया पहले ही पूर्ण की जा चुकी है| मांग पर विचार किया जायेगा| इस दौरान प्रवीन कुमार, शैलेन्द्र चन्द्र , पवन कटियार, विमलेश शाक्य, अमित कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, नितिन कुमार विनय कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]