विरोध के बाद भी चाइनीज सामान से गुलजार बाजार

0
119

hthiyarhrishcndr-shikshn-snsthanफर्रुखाबाद: चीन के सामान का भारत में विरोध बढ़ता ही जा रहा है| इसके बाद भी जिले में भारी मात्रा में चीन का बना हुआ सामान दुकानों में गुलजार है| लोग उसे जमकर खरीद भी रहे है| लेकिन विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है|

[adrotate banner="3"]

शनिवार को दोपहर श्री हरिश्चन्द्र शिक्षण एवं समाज सेवी संस्थान के कार्यकर्ताओ ने एक जागरूकता रैली आवास विकास से चौक बाजार तक निकाल दुकानदारो और ग्राहकों को चाइनीज वस्तुओ को ना खरीदनें के लिये जागरूक किया| संस्था के प्रबन्धक पारुल शाक्य ने बताया कि भारत में निर्मित हर तरह की वस्तुओ का विक्रय करे जिससे देश की सरकार को आर्थिक मजबूती मिले| इसके साथ ही देश हर परिस्थिति का सामना कर सके| अनुज शाक्य , मनोज कुमार, प्रभात श्रीवास्तव, प्रेम कुमार अनुज मिश्रा, राहुल तिवारी आदि लोग रैली में शामिल हुये|

कई दिनों से जनपद में चल रहे चाइनीज सामान की खरीद के विरोध के बाद भी बाजार पर कोई सरसों मात्र भी फर्क पड़ता नही दिख रहा है| बाजरो में चाइजीन हथियार, खिलौने, बिजली के उपकरण आदि कई महत्वपूर्ण सामान बड़े मजे से बिक रहा है| ना ही उसकी खरीद पर कोई खास फर्क पड़ा है|

[adrotate banner="2"]