विधालय की इंचार्ज हेड मास्टर पर गबन का आरोप

0
108

bsaफर्रुखाबाद: विकास खंड बढ़पुर के प्राथमिक विधालय ढीलावल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर विधालय के विभिन्य मदों की धनराशि को गबन करने का आरोप उनके ही विधालय की हेडमास्टर ने लगाया है| इसकी शिकायत बीएसए से भी की गयी है|

[adrotate banner="3"]

विधालय की प्रधानाध्यापक शिखा दुबे (प्रभा) ने अपने ही विधालय कि इंचार्ज प्रधानाचार्य सुमन वाथम पर गम्भीर आरोप लगाये है| शिखा दुबे का कहना है कि उन्होंने 22 सितम्बर को ही विधालय का चार्ज लिया | चार्ज लेने के दौरान सुमन वाथम ने चार्ज देने से मना यह कहकर कर दिया की पहले एसडीआई से पत्र ने कर आओ इसके बाद वह चार्ज देने को तैयार हुई|

चार्ज लेने के बाद जब शिखा दुबे ने अभिलेख देखे तो वह अपूर्ण मिले| उन्होंने बिना रसोइया चयन समिति बनाये अपने रिश्तेदार को ही रसोईया के पद पर चयन कर लिया| आरोप है कि सुमन वाथम ने पूर्व प्रधानाचार्य के द्वारा एमडीएम में छोड़े गये 4084 .45 रूपये व पूर्व में रसोइया के 9 हजार रूपये भी बिना खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति के बिना ही निकाल लिये| अभी तक एमडीएम का खाता प्रधान के नाम पर नही कराया| वह अभी भी एसएमसी अध्यक्ष के नाम ही है| इसके अलावा अन्य कई भी आरोप लगाये गये है| शिकायत बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारी को की गयी है|

[adrotate banner="2"]