रावण की लकड़ी लूटने में भीड़ ने खाई पुलिस की लाठी

0
128

lathibhidbhdi-putla-dhnaफर्रुखाबाद: श्री राम लीला की तरफ से शहर के क्रिश्चियन कालेज मैदान में आयोजित रावण दहन के दौरान भीड़ ने रावण के पुतले की लकड़ी.लूटने के दौरान पुलिस की लाठी की भी परवाह नही की| जिसके चलते भीड़ को पुलिस की लाठियो का सामना करना पडा|

[adrotate banner="3"]

जैसे ही श्रीरामने रावण को धराशाही किया तो जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे| अतिश्बाजो ने रंगीन आतिशबाजी से सबका मन मोहा| इसके बाद कुम्भकरण और फिर मेधनाथ के पुतले का दहन किया गया| दोनों के पुतले दहन के बाद लंका को भी आग के हवाले कर दिया गया| लेकिन बीते दिन पानी में भीग गयी लंका जली नही| आग बुझते ही भीड़ लंका की लकड़ी के लूटने को टूट पड़ी| पूरी लंका भीड़ ने तितर-बितर कर दी| उसकी लकड़ी भीड़ लूट ले गयी| पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिये लाठी बजा दी|

इसके बाद रावण का पुतला दहन किया गया| पुतला जलते ही भीड़ ने रावण के पुतले की लकड़ी लूटने का पुन: प्रयास किया | जिससे कुछ लोग चुटहिल भी हो गये| लकड़ी लूटने के दौरान अचानक रावण के पुतले से पटाखा फूट गया | जिससे कई बाल-बाल बचे| इसके साथ ही साथ भीड़ ने आतिशबाजी को भी अपना निशान बनाया|

[adrotate banner="2"]