डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर

0
147

ram-ravan-yudhram-varaatdm-spatishbaji-copyफर्रुखाबाद: असत्य पर सत्य की और अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व पर मंगलवार को शहर के क्रिश्चियन कालेज मैदान में रावण के पुतलों का दहन किया गयागा। पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा का बंदोबस्त किया था। सायं लगभग 6:30 बजे के बाद रावण के साथ ही कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया गया। जमकर आतिशबाजी भी की जाएगी। आतिशबाजी देख लोग तालियाँ बजाने पर मजबूर हो गये|

श्री रामलीला मंडल की तरफ से आयोजित रावण पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी| भगवान श्रीराम का रूप धरे कलाकारो ने मंगलावर को रावण रूपी कलाकार से युद्ध किया। भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में निशाना साधते हुए तीर छोड़ा। तीर लगते ही भीषण गर्जना के साथ रावण धराशायी हो गया। रावण के वध के साथ ही पूरा मेला मैदान जय श्रीराम के जयघोष के साथ गूंज उठा। इसी बीच मैदान में खड़े रावण के पुतले को भगवान श्रीराम ने जलते हुुए तीर से आग लगा दी। तेज आतिशबाजी के साथ रावण का पुतला जल उठा। क्रिश्चियन कालेज मैदान में पर दर्शक रामलीला मंचन देख रोमांचित हो गए|

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, एसपी राजेश कृष्णा अपने परिवार के साथ रावण दहन का लुफ्त उठाने पंहुचे| श्रीराम लीला कमेटी की अध्यक्ष डॉ० रजनी सरीन, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, मटन लाल दुबे, अनुभव सारस्वत,

[adrotate banner="2"]