अब सोंचने भर से चलेगा कंप्यूटर

0
123

अब कंप्यूटर पर कमांड देने के लिए आपको हाथों के इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ेगी। फ्रांस के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित किया है, जो आपको विचारों को जानकर आपका काम करेगा। यानी आपकी सोच कंप्यूटर के लिए कमांड के तौर पर काम करेगी।

[adrotate banner="3"]

यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) में चल रहे तकनीक समारोह में फ्रांसीसी वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को इस सॉफ्टवेयर का प्रदर्शन किया। ओपन वाईब नाम का यह प्रोग्राम एक तरह से आपके दिमाग को पढ़ कर कंप्यूटर को कमांड देगा। यह सॉफ्टवेयर 2005 में शुरू की गई परियोजना का परिणाम है, जो कई प्रयोग करने में सक्षम है।

बदलेगा विचारों को कमांड में: कंप्यूटर वैज्ञानिक यान रेनार्ड और लारेंट बोनेट ने कहा कि ओपन वाईब सॉफ्टवेयर ऐसी प्रणाली है जिसके विद्युत संकेत मस्तिष्क की गतिविधियों से जुड़े हैं। यह विचारों को कमांड में बदल देते हैं, जिसे मशीन आसानी से समझ लेती है। यह सॉफ्टवेयर लोगों को कंप्यूटर से संवाद करने का मौका देता है। यह स्वचालित प्रणाली है जिसमें लोगों को हाथों या किसी आउटपुट का प्रयोग किए बगैर रिमोट कंट्रोल को सक्रिय किया जा सकता है।

विचारों को लिख भी सकेगा सॉफ्टवेयर: वैज्ञानिकों ने बताया ओपन वाईब को शोधकर्ताओं, चिकित्सकों से लेकर वीडियो गेम विकसित करने वाले को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या विचारों के आने पर यह लिखने में भी सक्षम हैं? उन्होंने इसका सकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोएनसीफेलोग्राम (ईईजी) कैप पहना हुए व्यक्ति का ध्यान पत्र लिखने पर केंद्रित होता है, जिसे वह लिखना चाहता है। यह लकवा से पीड़ित लोगों के लिए भी काफी सहायक है। उनके मुताबिक यह कई न्यूरोलॉजिकल समस्याओं को हल करने में भी सक्षम है।

[adrotate banner="2"]