नकाबपोश बदमाशो ने किया दलित युवक की हत्या का प्रयास

0
147

kampilफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के सिनैया नगला निवासी युवक करन सिंह पुत्र हरिराम जाटव को खेत में हथियार बंद नकाबपोश बदमाशो ने मारपीट कर हत्या का प्रयास किया| वह किसी तरह से बदमाशो ने चंगुल से छुटकर भागा और परिजनों को सूचना दी| जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पंहुची और बदमाशो की तलाश में काबिंग भी की लेकिन उनका कोई पता नही चला|

[adrotate banner="3"]

पीड़ित युवक करन जाटव ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि वह अपने गाँव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में बाजरा की फसल में पानी लगाने गया था| जैसे ही उसने पम्प सेट चालू किया| उसके लगभग 20 मिनट के बाद उसके ही खेत से सात हथियार बंद बदमाश निकल कर बाहर आ गये| उसमे से दो मुंह बांधे थे और रंगीन तहमद बांधे थे| जबकि अन्य पांच का मुंह खुला था| उन्होंने उसे पकड़ कर खेत में ही गिरा लिया और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी| वह बचकर जैसे ही भागने लगा तो एक बदमाश ने उसे पीछे से शर्ट का कालर पकड़ लिया|

करन सिंह ने बताया कि वह शैर्ट भी किसी तरह से छुड़ाकर भगा तो बदमाश चिल्लाये की गोली मार दो| वह बदहबास हालत में अपने गाँव पंहुचा और परिजनों को घटना बतायी| परिजनों ने पुलिस को फोन किया| सूचना मिलने पर दरोगा दलवीर सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने खेत के आस-पास कांबिंग की| लेकिन बदमाशो का कोई पता नही चला| दरोगा दलवीर सिंह ने बताया कि जाँच की जा रही है | जाँच के बाद कार्यवाही होगी|

[adrotate banner="2"]