राज बब्बर खुद नही आये जनता से की फोन पर बात

0
137

slmanफर्रुखाबाद: जिसे कभी फिल्मो में फाइट करते देखते थे जब उसके जिले में आने की खबर मिली तो पता चला की राज बब्बर के च़ाहने वालों की जगह-जगह सड़क पर और सभा स्थल पर भीड जमा थी| लेकिन लम्बे इंतजार के बाद जब उन्हें पता चला कि राज बब्बर नही आ रहे है तो भीड़ मायूस हो गयी| कई समर्थको ने तो कुर्सियां तक उठा ली|

[adrotate banner="3"]

जनपद की सीमा से मोहम्मदाबाद के रास्ते जिला जेल फतेहगढ़ होते हुये बजरिया फिल्ड पंहुचे कांग्रेस नेताओ के जगह-जगह स्वागत की व्यवस्था की गयी थी | जंहा भी स्वागत होना था वही बब्बर समर्थक उन्हें तलाशते दिखे| लेकिन राज उन्हें नजर नही आये| पूर्व अभिनेता और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के ना आने की खबर मिलते ही समर्थक मायूस हो गये | राज बब्बर के समर्थको ने कुर्सियां तक हाथो में उठा ली|

जनता में मायूसी और आक्रोश देख राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अपने उद्बोधन के दौरान राज बब्बर को फोन कर उन्हें मैदान का हाल बताया तो उन्होंने मोबाइल से जनता से बात कर कहा कि बहुत जल्द वह जनता के बीच आयेंगे|

[adrotate banner="2"]