किसान को पीटकर दबंगो ने लाखो लूटे, घर में लगायी आग

0
137

LUUTफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम दनियापुर निवासी आदिवासी महिला कविता देवी पत्नी सत्येंद्र कुमार ने गाँव के ही कुछ दबंगो के खिलाफ नकदी लूट लेने के आरोप की तहरीर दी|

[adrotate banner="3"]

कविता देवी ने दी गयी तहरीर में कहा है कि गांव के विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार पुत्र प्यारेलाल, बंटू, बबलू पुत्र विनोद और सरोज पुत्र नरेंद्र के खिलाफ तहरीर देकर कहा कि जेठ जितेंद्र कुमार को विनोद कुमार दर्शन कराने के लिए जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी के दरबार में गया था जंहा उनकी हत्या कर दी| हत्या दूसरे राज्य की होने के कारण वह कार्यवाही नही कर पायी| बीते 9 सितंबर को उसका पति खेत बेचने के बाद घर लौट रहे थे| तभी पहले से ही घात बैठे लोगो ने पति को लाठी डंडों से पीटा और 180000 रुपए लूट लिये| बीते दिन उन्ही दबंगो ने घर के बाहर आग लगा दी | पुलिस आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है| पुलिस जाँच कर रही है|

[adrotate banner="2"]