फार्मासिस्टो ने दिया स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों को समर्थन

0
237

SHABIR HUSAINफर्रुखाबाद: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संबिदा कर्मचारी संघ के द्वारा चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी आन्दोलन को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एशोसिएशन ने अपना समर्थन दे दिया| वही अपने साथियों की लखनऊ में तबियत बिगड़ने से संबिदा कर्मी नाखुश नजर आये|

[adrotate banner="3"]

सीएमको कार्यालय में चल रहे स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों के धरने को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एशोसिएशन से समर्थन देकर कहा कि संबिदा स्वास्थ्य कर्मियों की मांगे जायज है| इस लिये उन्हें पूर्ण अधिकार मिल जाने तक हर सम्भव सहयोग करने का वादा भी किया| स्वास्थ्य मिशन संबिदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ० गौरव कुमार ने कहा कि लखनऊ में उसके प्रदेश कमेटी के लोग भूख हड़ताल पर बैठे है| तीन सदस्यों की तबियत खराब होने के कारण वह अस्पताल में भर्ती है| सरकार को अब सुनना चाहिए| ब्लड बैंक, एसएनसीयू वार्ड, लेबर रूम, एनआरबी वार्ड के संबिदा कर्मी धरने पर बैठे|

इस दौरान डिप्लोमा फार्मासिस्ट एशोसिएशन के अध्यक्ष चक्र सिंह यादव, महामंत्री जितेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष रजनेश चौहान, इसके अलावा डॉ० प्रभात, डॉ० गौरव, गौरव मिश्रा, रैना, रोनिता, नरेन्द्र मिश्रा, साबिर हुसैन आदि मौजूद रहे |

[adrotate banner="2"]