बदलाव आ जाता… मगर टीम ही टूट गईः अन्ना हजारे

0
148

anna-hazare12नई दिल्ली:दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार और उसके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मंत्रियों के विवादों में फंसने से दुखी हुए समाजसेवी अन्ना हजारे ने फिर से पार्टी पर हताशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल से लोगों का विश्वास उठ रहा है। मैंने अरविंद से पूछा था कि पार्टी में आने वाले लोग विचार और आचारशील होंगे इसका क्या क्राइटिरिया होगा। इस बात का अरविंद के पास जवाब नहीं था। दागी लोगों को भी पार्टी टिकट दे रही है।

[adrotate banner="3"]

अन्ना ने अरविंद को अपना शिष्य बनाया था लेकिन आज उन्होंने कहा कि मैं किसी को शिष्य नहीं चुनता। अरविंद केजरीवाल में मुझे गुण दिखे थे कि वह देश के लिए कुछ करेगा। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान के बाद अन्ना टीम और इंडिया अगेंस्ट करप्शन का नाम देश और विदेश में भी हो गया था। अरविंद ने पार्टी बनाने के लिए कहा और मैंने इसके लिए हां कहा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार और उसके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मंत्रियों के विवादों में फंसने से दुखी हुए समाजसेवी अन्ना हजारे ने फिर से पार्टी पर हताशा जाहिर की है…

अन्ना आंदोलन और देश में इसके असर पर अन्ना ने कहा कि टीम और इंडिया अगेंस्ट करपशन टूट गया या तोड़ा गया पता नहीं, अगर टीम नहीं टूटती तो देश में बदलाव होता। देश में बदलाव नहीं हुआ इस बात दुख है। आंदोलन के समय हमारी आर्थिक हालात ठीक नहीं थी। उस समय कई लोगों ने मदद की। अरविंद ही उस सारे काम को देख रहा था। अरविंद पर हमला सिर्फ अन्ना की तरफ से ही नहीं हुआ। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह निचले स्तर की राजनीति कर रहे हैं। पार्टी नेताओं की सीडी बनाई जा रही है। तमाम पॉर्न साइट पर अपलोड कर दी गई है। लोगों को इस पार्टी के बारे में जो भ्रम था वो टूट चुका है।

विजेंद्र गुप्ता ने आशुतोष पर कहा कि जो उन्होंने लिखा है वही आम आदमी पार्टी की सोच है। आशुतोष ने जो लिखा है, उस पर पार्टी के लोग न कुछ लिख रहे हैं, न ट्वीट कर रहे हैं। भारत के समाज को खराब कर रहे हैं ये लोग।

[adrotate banner="2"]