जनता पीढ़ी दर पीढ़ी से हमारे परिवार के साथ

0
136

nrendr singhफर्रुखाबाद:(नवाबगंज) सपा के विधान सभा सम्मेलन में पंहुचे विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि जनता पीढ़ी दर पीढ़ी हमारे परिवार के साथ है| यह जनता जनता के रूप के रूप में नही बल्कि एक परिवार के रूप में मेरे साथ जुडी है|

[adrotate banner="3"]

नवाबगंज के राजेन्द्र सिंह इंटर कालेज में आयोजित सपा के सम्मेलन में पंहुचे जिले के प्रभारी प्रदीप दीक्षित ने कहा कि सपा सरकार ने पूरे प्रदेश में 40 लाख से अधिक लोगो को समाजवादी पेंशन उपलब्ध करायी है| सपा के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने सभी वादों पर खरे उतरे है | विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि हमे कार्यकर्ताओ को मजबूत करना होगा| सभी मिलकर जन समस्याओ के समाधान का प्रयास करे| जनता के कारण ही मुझे दो बार सम्मानित किया गया| जनता पीढ़ी दर पीढ़ी मेरे साथ जुडी है|

जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिला महासचिव समीर यादव, देशराज शाक्य, अबधेश यादव, रामू गुप्ता, जितेन्द्र सिंह यादव, यशवीर आर्य, नरेन्द्र पुजारी, नवरंग सिंह यादव, सुशील यादव चौधरी विकास गुप्ता, पुष्पेन्द्र सिंह आदि प्रमुख थे

[adrotate banner="2"]