दुग्ध वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

0
127

RAM SRN MAUTफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के रखा रोड काश्तकार कोल्ड के निकट बाइक से जा रहे शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपियापुर निवासी 35 वर्षीय रामसरन पुत्र खुर्रम को दुग्ध वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| चालक वाहन छोड़ कर भाग गया| पुलिस ने वाहन अपने कब्जे में ले लिया| शव को लोहिया अस्पताल भेजा|

[adrotate banner="3"]

रामसरन की मौत होने की खबर पर लोहिया अस्पताल पंहुची उसकी पत्नी शशी ने बताया की राम सरन घर से ग्राम धन्सुआ की कहकर गया था| वंहा से उसे बाजार जाना था| तभी रखा रोड पर कोल्ड के निकट उसे फतेहगढ़ से आ रहे दुग्ध वाहन से जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया| घटना पर कोतवाल रजनेश चौहान मौके पर आ गये| उसे 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया| मृतक के 6 पुत्री और एक पुत्र है| रामसरन मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था | उसकी मौत होने परिवार के ऊपर भरण पोषण की समस्या आ गयी है|

कोतवाल रजनेश चौहान ने बताया कि घटना के सम्बंध में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|

[adrotate banner="2"]