युवती सहित तीन ने फांसी लगाकर दी जान

0
157

fanasiफर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज के ग्राम पपड़ी में 18 वर्षीय युवती ज्योति पुत्र ओमकार व कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम मदनपुर निवासी 38 वर्षीय अखिलेश पुत्र बसंत ने अलग-अलग घटनाओ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| वही नवाबगंज के सलेमपुर तियुरी में भी युवक ने फांसी लगाकर जान दी है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है |

[adrotate banner="3"]

कायमगंज: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपड़ी निवासी 18 वर्षीय ज्योति ने अपने परिजनों के लिये खाना बनाया| खाना खाकर परिजन घर से बाहर चले गये| तभी सुबह लगभग 10 बजे ज्योति ने कमरे के अंदर कुंडे में फांसी लगा ली| परिजनों को भनक लगने पर उन्होंने ज्योति को सीएचसी ले गये | जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|
मोहम्मदबाद:कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदनपुर निवासी 38 वर्षीय अखिलेश पुत्र बंसत ने बीती रात अखिलेश नशे की हालत में अपने घर पंहुचा| जिसका उसकी पत्नी से विवाद हो गया| उसने कमरे के अंदर कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर घटना की सूचना पुलिस को दी| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच की|
नवाबगंज: क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर त्योरी निवासी 30 अतर सिंह पुत्र जोगराज ने गाँव के निकट आम के बाग़ में पत्नी से विवाद होने पर बीती रात गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|

[adrotate banner="2"]