जगह-जगह जुलूस निकाल तिरंगा यात्रा का समापन

0
145

IMG-20160821-WA0010BJP PRNAHUbjpMUKESHफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा का समापन रविवार को हो गया| समापन के दौरान जिले भर में तिरंगा यात्रा एक साथ निकाल बीजेपी के लिये माहौल बनाया गया |

[adrotate banner="3"]

शमसाबाद मण्डल की तिरंगा यात्रा यात्रा दलेलगंज गाँव से प्रारम्भ होकर क्षेत्र के गाँवो व शमसाबाद नगर में होते हुये कायमगंज में समाप्त हुई दलेलगंज में सांसद मुकेश राजपूत और जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेत्रत्व में सभी बीजेपी नेता एकत्र हुये सभी बाइको पर साबर होकर कुइयांधीर, रोशनाबाद , हजियाँपुर, फैजबाग मुरह्ठी होते हुये शमसाबाद पहुंची| यहाँ से बिरियाढाडे, कुआँखेडा, बजीरआलम, अन्य कई गाँवो होते हुये कायमगंज में समाप्त हुई| इस मौके पर पूर्व बिधायक
कुलदीप गंगवार,चेयरमैन विजय गुप्ता, विमल कटियार, विनोद सक्सेना, ग्रीश चन्द्र राजपूत आदि मौजूद रहे| नगर फर्रुखाबाद में बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी के नेतृत्व में निकाली गयी | जिसमे बड़ी संख्या में युवा व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे| यात्रा आरंभ करने से पूर्व अमर शहीद क्रांतिकारी पं0 राम नारायण आजाद के पौत्र बाबी दुबे का सम्मान भी किया |

कंपिल में भी यात्रा सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में निकली|

[adrotate banner="2"]