राजीव के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

0
120

KANGRESSHUBHAM TIVARIफर्रुखाबाद: जिले में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। स्व. गांधी का भावपूर्ण स्मरण करने के साथ ही उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ के पीतम नगला में कांग्रेस नेता राकेश सागर के आवास पर आयोजित हुये पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया| प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि आधुनिक भारत की नींव राजीव गांधी ने रखी थी। परवान चढ़ चुकी संचार क्रांति के जनक भी राजीव गांधी ही थे। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि संचार क्रान्ति के जनक राजीव गाँधी ने अपनी कुर्बानी देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखने के लिये दी। हमारा हिन्दुस्तान संचार क्रान्ति के क्षेत्र में जो आगे निकला है वह राजीव जी की ही सोंच थी।इस दौरान सभी ने उसके चित्र पर माल्यार्पण किया| जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, दीप्ती सिंह, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन आदि मौजूद रहे |

युवा कांग्रेस बोली हम में है राजीव
कांग्रेस के लोक सभा कमेटी अध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में राजीव गाँधी की 72 वीं जयंती पर पांचाल घाट पुल के निकट के विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया| सभी ने इस दौरान पार्टी के कार्यो के प्रति जागरूकता लाने की शपथ ली | शुभम तिवारी ने कहा कि कहा कि धर्मवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद को यदि कांग्रेसजन मिटाकर लोग के बीच में भाई चारे को कायम करने का संदेश लेकर जायें तो राजीव जी को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राजीव जी देश में समरसता स्थापित करने के लिये लगातार प्रयत्नशील रहे और उन्होंने अपने जीवन काल में देश में वह इसमें काफी सफल भी रहे। इस दौरान अनुपमा शर्मा, विनोद गुप्ता, रघुवीर सिंह, सूरज , गौतम दुबे, सत्यप्रकाश तिवारी, विनोद गुप्ता, आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]