डीएम का रास्ता घेरने के लिये लगाया जाम

0
123

jaam 1234nalaa1फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजे पर नाले की सफाई ना होने से आक्रोशित नागरिको ने सड़क जाम कर जिलाधिकारी का रास्ता रोंकने का प्रयास किया| लेकिन डीएम के जाम लगाने से पहले चले जाने की खबर पर आक्रोशित लोग तहसील दिवस में चले गये|

[adrotate banner="3"]

जनक्रांति मोर्चा के नेतृत्व में दर्जनों महिला और पुरुष लाल दरवाजे के पास एकत्रित हुये| आक्रोशित लोगो ने कहा कि नगर के मोहल्ला तलैया-फजल इमाम, मदारबाडी, डीपीवीपी इंटर कालेज, इस्माइलगंज सानी, स्टेट बैंक रोड, बंगसपूरा और खटकपूरा, गंगा नगर कालोनी, लाल दरवाजा, ठंडी सड़क, घुमना बाजार आदि में बड़ी मात्रा में पानी भर जाता है| तलैया फजल इमाम में तो लोगो के घरो में पानी घुस जाता है|

आक्रोशित नागरिको ने कहा कि मुख्य नाले पर लोगो ने अपने मकान और अन्य तरह से अतिक्रमण किये है| नाले पर अबैध कब्जा किया गया है| नाले की वर्षो से सफाई नही हुई| जिससे बरसात का पानी पूर्ण रूप से नही निकलता है| नागरिको ने तहसील दिवस डीएम के जाने वाले रास्ते में जाम लगा दिया| नागरिको ने कहा तहसील दिवस जाने पर जिलाधिकारी का यही घेराव करेंगे| कुछ देर तक जाम लगा रहा| लेकिन जब उन्हें पता चला कि जिलाधिकारी पहले ही जा चुके है| तो सभी खुद ही जाम खोलकर तहसील दिवस में शिकायत करने पंहुचे| ]’

इस दौरान भैरवनाथ त्रिवेदी, उत्तम कुमार मिश्रा, मनोज कुमार, वन्दना वर्मा आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]